Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधचैतन्यानन्द सरस्वती यौन शौषण मामले में अल्मोड़ा पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी...

चैतन्यानन्द सरस्वती यौन शौषण मामले में अल्मोड़ा पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी जुटाई

अल्मोड़ा। छात्राओं से यौन शोषण के मामले में घिरे चैतन्यानंद सरस्वती के तार अल्मोड़ा से भी जुड़े होने की खबर दिनभर चर्चाओं में रही। बताया जा रहा है कि यौन शोषण का आरोपित कसारदेवी क्षेत्र में रुका था।
कसारदेवी से तार जुड़े होने के चलते दिल्ली पुलिस टीम ने यहां पहुंचकर कई लोगों से पूछताछ की है। वहीं मामले में तीन छात्राओं से भी पूछताछ की बातें सामने आ रही है। यौन शोषण मामले में घिरे चौतन्यानंद सरस्वती के मामले में दिल्ली पुलिस का अल्मोड़ा पहुंचने और यहां कई लोगों से पूछताछ करने की खबर दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने अल्मोड़ा पहुंचकर कई लोगों से इस मामले में जानकारी जुटाई और सबूत भी एकत्र किए हैं। मुख्यालय और आसपास स्थित रिजार्ट स्वामियों से भी मामले को लेकर जानकारी ली। उनके यहां छात्राओं के साथ आने की पुष्टि की गई। हालांकि दिल्ली पुलिस के यहां आने की बात पर अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से फिलहाल बच रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने कहा कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई जानकारी मिलती है तो बताया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments