Latest news
उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी, 1 दिसंबर से शुरू होगी एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील कुंभ में उमड़ने वाली भीड़ से निपटने को पुलिस ने कसी कमर, एडीजी ने परखी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था विकसित उत्तराखंड के लिए वर्ष 2050 तक का दीर्घकालिक विकास रोडमैप तैयार मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी के पास बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, 25 घायल उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग की सामान्य कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वोपरिः प्रियंका जोशी युवाओं को जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकारः सीएम मुख्य सचिव ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की काम...

[t4b-ticker]

Wednesday, November 18, 2026
Homeउत्तराखण्डछठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम...

छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम संगमः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठ घाट पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की उन महान परंपराओं में से एक है, जो हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने तथा पारिवारिक एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments