Latest news
देहरादून में समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों का सैलाब, दर्ज हुईं 176 शिकायतें चंपावत में मेरा युवा भारत की समीक्षा बैठक आयोजित, 15 अगस्त तक चलेगा युवाओं को पोर्टल से जोड़ने का विश... सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने सीएम से की भेंट उत्तराखंड में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की शुरुआत, 13 जिलों में होगा प्रवासन, ऋण और निवेश का व्य... प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश सीएम धामी बोले-देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र मुख्य सचिव ने ली प्रदेश में इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर बैठक टस्कर हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य एक सप्ताह में करें पूराः डीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, July 14, 2026
Homeउत्तराखण्डजनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा

जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा

देहरादून। जनगणना के राष्ट्रीय अभियान में उत्तराखंड की जोशीली भागीदारी सामने आ रही है। मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक यह कार्य 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। 24 मई तक इस कार्य के लिए डेडलाइन तय की गई है। जनगणना कार्य में लगी टीमों ने अभी तक 19 लाख घरों में दस्तक दी है और डाटा संग्रहित किया है। इस लिहाज से 86 लाख की आबादी को कवर किया गया है।
भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के साथ जनगणना कार्य की समीक्षा की। उन्होंने वर्चुअल मीटिंग कर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों से फीडबैक लिया। मीटिंग में बताया गया कि पर्वतीय जिलों में चंपावत जैसे जिले में बेहतर कार्य हुआ है। देहरादून जिले में कई जगह कार्य शुरू न होने के संबंध में जब डीएम सविन बंसल से पूछा गया, तो उन्होंने जानकारी दी कि अब सभी जगह पर काम शुरू हो गया है। देहरादून नगर निगम की आयुक्त नमामि बंसल ने स्पष्ट किया कि कई जगहों पर डाटा संग्रहित कर लिया गया है, लेकिन उसकी फीडिंग का कार्य शेष है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से पोर्टल पर सभी जगह काम शुरू दिखाई देगा। पिथौरागढ़ डीएम आशीष कुमार भटगई और बागेश्वर डीएम आकांक्षा कोंडे ने भी अपने अपने जिले में जनगणना कार्य की स्थिति स्पष्ट की।
आंकड़ों की गुणवत्ता की सबसे ज्यादा अहमियत
मीटिंग में महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना के कार्य में आंकड़ों की गुणवत्ता की सबसे ज्यादा अहमियत है। क्योंकि इसी पर परिसीमन से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार टिका हुआ है। उन्होंने सभी से अपील की कि आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डाटा की जांच पर बहुत ध्यान दिया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड जनगणना कार्य में शेष बचे एक तिहाई कार्य को भी समयबद्ध ढंग से पूरा कर लेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में किया गया अच्छा काम ही दूसरे चरण की सफलता का मजबूत आधार साबित होगा। मीटिंग में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय अभियान है, जिसका देश की प्रगति और विकास से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरा करना है। मीटिंग में जनगणना कार्य के सचिव दीपक कुमार, निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव, अपर सचिव सुरेश जोशी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments