Latest news
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम तीन दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव दून के पुलिस कप्तान ने किए 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम में पहुंची उद्धव व कुबेर जी की उत्सव डोलियाँ श्रद्धालुओं के लिए खुले तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजनगणना 2027ः स्वगणना के माध्यम से सशक्त भागीदारी की ओर कदम

जनगणना 2027ः स्वगणना के माध्यम से सशक्त भागीदारी की ओर कदम

देहरादून। राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी 24 अप्रैल तक स्वगणना प्रक्रिया में शामिल होकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक द्वारा दी गई सटीक जानकारी ही भविष्य की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की दिशा तय करती है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह पहल न केवल प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि पारदर्शिता और सटीकता भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे केवल भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपनी स्वगणना करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है और यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि हम इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments