Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डजनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने की जरूरतः...

जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने की जरूरतः कंडवाल

देहरादून। देहरादून स्थित यमुना भवन में उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार ऋषि कंडवाल ने अधिकारियों के साथ बैठकर विभागीय अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। बैठक से पहले प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे ने उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार ऋषि कंडवाल का स्वागत किया। बैठक में श्री कंडवाल ने कहा कि अधिकारियों को जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता देकर क्रियान्वित करना है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी ताल-मेल व मुस्तैदी से काम करने के निर्देश देते हुए सिंचाई योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
ऋषि कंडवाल ने अधिकारियों से कहा कि वह मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री की घोषणाओं पर शत प्रतिशत अमल करते हुए जनहित  की योजनाओं को तत्काल चिन्हित करें। जो आवश्यक हो तथा उनका लाभ शीघ्र ही प्रदेश के कास्तकारों को मिले। श्री कांडवाल कहा कि प्रदेश में बह रही सभी नदियों के मुहानों का अध्ययन कर ऐसे स्थानों से पानी की निकासी का प्रबंधन करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात के कारण नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ता है इसलिए बाड़ नियंत्रण के पुख्ता उपाय होने अति आवश्यक हैं। श्री कंडवाल ने नलकूपों के संचालन में आ रही  दिक्कतों को दूर करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रदेशभर में जितने भी नलकूप हैं उनके पास विभागीय एक टोल फ्री नम्बर अवश्य लिखा होना चाहिए,  ताकि नलकूप के खराब या बंद होने की स्थिति में उसकी सूचना प्राप्त हो सके। पहाड़ो पर ट्यूबवैल की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने  ने अधिकारियों को राज्य में निर्माणाधीन झीलों, तालाबों और बांधों के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। जल के संरक्षण व संवर्धन हेतु रेन वाटर हॉवेस्टिंग पर जोर देते हुए श्री कंडवाल ने कहा कि बरसात में अत्यधिक पानी बेकार चला जाता है इसलिए आवश्यक है कि इस पानी को संरक्षित करने के लिए छोटी छोटी झील बना कर पानी की कमी को दूर करने के विकल्पों पर काम हो। उन्होंने पौड़ी जिले के थलनदी में प्रस्तावित झील के निर्माण में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी लेते हुए इस पर शीघ्र कार्य करने के लिए अधिकारियों को कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव ,पीएन राय, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी नवीन सिंघल, अधिशाषी अभियंता नागेंद्र बहादुर ,कृष्ण चौहान, पुरुषोत्तम सहायक अभियंता बी एस भट्ट मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल सहित सिंचाई के कई अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments