Latest news
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्...

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्ड“जन-जन के द्वार सरकार” अभियान के तहत चकराता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

“जन-जन के द्वार सरकार” अभियान के तहत चकराता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसेवा को समर्पित संकल्प के तहत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा चकराता ब्लॉक मुख्यालय में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1009 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम प्रेमलाल ने बहुउद्देशीय शिविर में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और अनेक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
शिविर में ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से संबंधित 15 समस्याएं प्रस्तुत कीं। इसमें लोक निर्माण विभाग की 03, बाल विकास एवं ग्राम्य विकास विभाग की 02-02 तथा शिक्षा, विद्युत, लघु सिंचाई, राजस्व, सिंचाई, पीएमजीएसवाई, पेयजल और पर्यटन विभाग से संबंधित 01-01 शिकायत शामिल थी। एसडीएम ने सभी समस्याओं को क्रमवार सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कुल 1009 पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 299, होम्योपैथिक में 76 तथा आयुर्वेदिक में 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग ने 102 कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं। राजस्व विभाग द्वारा आय, हैसियत, चरित्र एवं पीएम किसान से संबंधित 60 प्रमाण पत्र जारी किए गए।
कृषि विभाग ने 144 तथा उद्यान विभाग ने 71 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 22 पात्र व्यक्तियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई। जिला पूर्ति विभाग ने 42 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई। पंचायती राज विभाग द्वारा किसान, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा परिवार रजिस्टर से संबंधित 55 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त, डेयरी विभाग ने 11, बाल विकास विभाग ने 21, एनआरएलएम ने 05, श्रम विभाग ने 20 तथा पेयजल विभाग ने 15 लाभार्थियों को लाभान्वित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा 06 छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रदान की गई। शिविर में एसडीएम प्रेमलाल, तहसीलदार रूप सिंह, खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments