Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डजल जीवन मिशन के ठेकेदारों का भुगतान न होने पर जलापूर्ति बाधित...

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का भुगतान न होने पर जलापूर्ति बाधित रखी जाएगी

देहरादून। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े हुए ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित करते हुए एक पत्र जारी किया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि जल जीवन मिशन से जुड़े हुए उत्तराखंड के जितने भी ठेकेदार हैं वह आगामी 6 अप्रैल को 24 घंटे के लिए प्रदेश के विभिन्न जगहों पर जल आपूर्ति पूर्णतः बंद कर देंगे। देहरादून में प्रदर्शन किया जाएगा। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि जल जीवन मिशन से जुड़े हुए ठेकेदारों को उनके काम का भुगतान नहीं किया गया है तथा उन पर प्रोजेक्ट के लिए जो लोन लिया गया हैं उसका ब्याज के साथ-साथ स्टाफ का पेमेंट एवं मशीन का किराया इन सभी के बोझ से दबे चले गए हैं और नौबत ऐसी आ गई है कि अगर जल्द से जल्द भुगतान नहीं किया गया तो हम भूखे मर जाएंगे।
अमित अग्रवाल ने कहा “हम समस्त ठेकेदारगण, जो जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं, पिछले कई वर्षों से निरंतर प्रशासनिक एवं विभागीय उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में हम कई बार शासन, उच्च अधिकारियों एवं मीडिया के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, किन्तु आज तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई।
देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से भुगतान न होने के कारण ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। कई ठेकेदारों ने भूमि एवं आभूषण गिरवी रखकर तथा बैंक से ऋण लेकर कार्य पूर्ण किए हैं, परंतु वर्तमान स्थिति में वे ब्याज चुकाने में भी असमर्थ हो चुके हैं। हमें यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को लगभग 700 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, परंतु वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बावजूद यह राशि ठेकेदारों तक नहीं पहुंची है। अतः हम सभी ठेकेदारगण इस पत्र के माध्यम से शासन एवं प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हैं कि यदि हमारी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो हम बाध्य होकर निम्रलिखित कदम उठाएंगे। अमित अग्रवाल ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों पर सभी ठेकेदार भाईयों का दबाव इतना बढ़ गया है की ठेकेदार भूखे मर रहे है और सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही। अपने ठेकेदार भाईयों के लिए यह निर्णय लेने पर एसोसिएशन को मजबूर होना पड़ रहा है जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की और अधिकारियों कि होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments