Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने...

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

हरिद्वार। बठिंडा सैन्य छावनी में जासूसी के आरोप में लक्सर क्षेत्र के रोशनी गांव निवासी संदिग्ध रकीब पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। पकडा गया आरोपी पिछले कई वर्षों से बठिंडा सैन्य छावनी में टेलर (दर्जी) का काम कर रहा था।
पुलिस और खुफिया एजेंसियों को रकीब की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़े नंबर और सेना से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज मिले। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के दोनों मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
बठिंडा के थाना कैंट पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी की शिकायत पर रकीब के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंपा गया। एसएसपी अमनीत कौडल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया मामले की जांच कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी कर रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि रकीब कब से पाकिस्तान की किसी एजेंसी से जुड़ा। उसने अब तक क्या-क्या जानकारी साझा की है। प्रारंभिक जांच में कई संवेदनशील सूचनाएं लीक होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले 29 अप्रैल को भी बठिंडा सैन्य छावनी से एक अन्य व्यक्ति सुहेल कुम्बर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। उसे संवेदनशील सूचनाएं दे रहा था। फिलहाल वह भी न्यायिक हिरासत में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments