Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डजिपं सदस्यों ने खोली कांग्रेस के दुष्प्रचार की कलई, हरदा की न्याय...

जिपं सदस्यों ने खोली कांग्रेस के दुष्प्रचार की कलई, हरदा की न्याय यात्रा भी कटघरे मेः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने नैनीताल पंचायत सदस्यों के द्वारा विपक्ष के दुष्प्रचार का खुलासा करने के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि अब कांग्रेस को जमीनी असलियत पता लग गयी होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की न्याय यात्रा पर भी जनता की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है यह यात्रा भी कटघरे मे खड़ी हो गयी है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिपं सदस्यों के सार्वजनिक कथन का स्वागत करते हुए कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि किसने उन्हें 15 दिन कब्जे में रखा था और कांग्रेसी झूठ का पर्दाफाश भी हो गया। जिप अध्यक्ष नैनीताल की घटना का परिदृश्य अब पूरी तरह खुल चुका है। उन्होंने कांग्रेस पर अपरोक्ष रूप से कटाक्ष कर कहा कि 15 दिन तक 5 लोगों को कैद में रखा जा सकता है, लेकिन उनके प्रमाण पत्र नही छिपाये जा सकते हैं। आज उन पांचो लोगों ने जिस प्रकार से अपना बयान दिया कि वे लोग स्वतंत्र हैं और उनपर किसी प्रकार का बंधन नहीं है, उससे कांग्रेस का मिथ्या और झूठा प्रचार जगजाहिर हो गया है। दअरसल कांग्रेस जब हारती है तो हार के ऐसे ही बहाने ढूंढती है। यह सब लोग जानते हैं कांग्रेस शासन में जो स्थितियां उनके द्वारा निर्माण की जाती थी, उनको लगता है कि आज भी स्थिति में हर जगह ऐसी है।
उन्होंने कांग्रेस नेता हरीश रावत की न्याय यात्रा पर तंज कसा कि वह जनता के बीच गए और जनता ने कितना आशीर्वाद दिया यह नतीजों से सामने आ गया है। कांग्रेस का ग्राम सभा से लेकर क्षेत्र पंचायत और जिप मे देहरादून को छोड़कर पूरी तरह से सुफड़ा साफ हो गया। हरदा के दुष्प्रचार का जनता पर कोई फर्क नही पड़ा। उन्होंने गैरसैण सत्र को लेकर फैलाए जा रहे असमंजस पर कटाक्ष किया कि देहरादून में तो वह गैरसैण का राग अलापते हैं और गैरसैण मे सत्र आयोजन करने पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिह्न खड़ा करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है । वह कभी ईवीएम को गाली देंगे और कभी वोटर लिस्ट को ये उनकी हार की बौखलाहट है । कांग्रेस हमेशा आपराधिक प्रवृति के नेताओं को संरक्षण देने का काम करते आई है। भाजपा की प्रचंड जीत को देखकर
2027 में भी हार का आभास हो गया है, इस कारण कांग्रेस नेता को बौखलाहट में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments