Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हल्द्वानी। हल्द्वानी में मीरा मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के जूते के शोरूम भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची दमकल विभाग व पुलिस टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के लाइन नंर 17 निवासी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की मीरा बाजार में जूतों की दुकान है। जिसका संचालन उनके पुत्र उमेर सिद्दीकी करते हैं। रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट गए थे। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना उन्हें दी।सूचना मिलने ही उमेर मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग तेजी से फैलने लगी तो एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। बाजार में बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। दमकल विभाग ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि दुकान में रखा अधिकतर सामान जल चुका था। लाखों के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments