Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसीआईएल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया

टीएचडीसीआईएल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया

ऋषिकेश। पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतरता प्रदान करते हुए, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख मिनी रत्न उद्यम, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने अपने एनसीआर कार्यालय, कौशांबी, गाजियाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन टीएचडीसीआईएल की मुख्य सतर्कता अधिकारी (आईआरएस) रश्मिता झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने समाज के हर स्तर पर जागरूकता पैदा करने के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सभाओं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों, टीएचडीसी के परियोजना स्थलों, बस स्टेशनों, गंगा घाटों और मुख्य बाजारों में “सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी“ विषय पर व्यापक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस कार्यक्रम में श्री नीरज वर्मा, कार्यपालक निदेशक (एनसीआर कार्यालय), एस.के.आर्य, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं कॉर्पोरेट सतर्कता विभाग, ऋषिकेश के अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में टीएचडीसीआईएल के विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यालयों में तैनात सतर्कता विभाग से जुड़े़ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की इक्विटी में एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments