Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डट्रांसजेंडर समुदाय ने धूमधाम से बनाया ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस

ट्रांसजेंडर समुदाय ने धूमधाम से बनाया ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में आज ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर होप संस्था यारियां समिति एवं तेजस्विनी चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 15 अप्रैल को होने वाले ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर आयोजक अदिति शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल 2014 को भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक दिन था इस दिन भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया अदालत ने कहा कि ट्रांसजेंडर लोग भी भारतीय संविधान के तहत समान अधिकारों के हकदार हैं।
यह दिन आज तक कहीं पर भी उत्साह के साथ नहीं मनाया गया। उत्तराखंड पहला ऐसा प्रदेश है जहां पर यह दिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें दीप प्रज्वलन भी इन्हीं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर वक्ता समाजसेवी राम गोयल श्रद्धा बचेती डॉक्टर स्वाति मिश्रा डॉक्टर मुकुल शर्मा उषा चौधरी पूजा चौहान आचार्य वर्षा माटा फरजाना हेमा परिहार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं ट्रांसजेंडर समुदाय ने नाच गाकर इस दिन को धूमधाम से बनाया। इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत यारियां समिति की अध्यक्ष रेक्सा ने एवं हो संस्था के अध्यक्ष अदिति शर्मा ने मोमेंटम देकर एवं फटकार पहनकर किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments