Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम के आदेश पर उच्च न्यायालय ने लगाई मोहर

डीएम के आदेश पर उच्च न्यायालय ने लगाई मोहर

देहरादून। तपोवन रोड रायपुर निवासियों की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने जनहित में आबादी में अवस्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर बड़े वाहनों से गैस परिवहन पर रोक लागाते हुए 288 गैस क्षमता वाले वाहनों से गैस आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए थे। डीएम के आदेश के विरूद्ध तेल कम्पनी द्वारा न्यायालय में दायर की थी याचिका, जिस पर न्यायालय ने डीएम के आदेश को यथावत रखते हुए रिट खारिज की, जिस पर क्षेत्रवासियों द्वारा खुशी जाहिर की है।
लेन न० 7. फैन्डस कालोनी, त्तपोवन रोड, रायपुर देहरादून के निवासियों द्वारा अपने शिकायती पत्र  18-01-2025 के द्वारा अपने शिकायती पत्र में तपोवन रोड फ्रेन्डस कालोनी के अन्दर इण्डेन गैस का गोदाम है, यह उस समय बना था जब यहाँ कोई मकान नहीं थे। परन्तु आज पूरी कालोनी में मकान बन चुके है और यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहाँ गैस गोदाम में रोज बदल-बदल कर ट्रक आते हैं जिसमें लगभग 300-400 सिलेण्डर आते हैं और कालोनी के अन्दर मार्ग संकरा होने के कारण किसी ना किसी घर की बाउण्ड्री व छज्जा तोड़कर नुकसान कर रहे हैं। कालोनी के अन्दर इस तरह का गोदाम जिसमें काफी भरे सिलेण्डर रहते है, जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारियों को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर उप जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी ने 30-01-2025 को मौके पर जाकर  जाँच के समय शिकायतकर्ताओं के साथ-साथ गैस गोदाम प्रभारी तथा अपर जिला सहायक निबंधक देहरादून उपस्थित रहे। यह गैस गोदाम दून वैली सहकारी समिति द्वारा संचालित मै० सहकारी बाजार गैस सेवा का गैस गोदाम है जिस पर लगभग 11,500 से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत है और गैस गोदाम ब्लॉक कार्यालय रायपुर के सामने रोड से लगभग 300 फुट अन्दर स्थित है। इण्डेन ऑयल कार्पाेरेशन द्वारा इस गोदाम पर 360 वाले बड़े वाहनों से गैस की आपूर्ति की जा रही है जिससे उस गली के भवनों को नुकसान पहुँचने की सम्भावना बनी रहती है। जनहित एवं सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि इस गोदाम पर छोटे ट्रकों (288 गैस सिलेण्डरों वाले वाहनों) से गैस की आपूर्ति की जाए। डीएम ने जनहित एवं सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत मै० सहकारी बाजार गैस सेवा, देहरादून के तपोवन रोड़ स्थित गैस गोदाम पर बड़े ट्रकों से गैस की आपूर्ति प्रतिबन्धित करते हुए इण्डेन ऑयल कार्पाेरेशन को आदेशित किया  कि विस्फोटक अधिनियम 1884 संगत अधिनियम एवं नियमों का पालन करते हुए उपरोक्त सन्दर्भित गैस गोदाम पर तत्काल छोटे ट्रकों (288 गैस सिलेण्डर वाले वाहनों) से ही गैस की पर्याप्त आपूर्ति करना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments