Latest news
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम की मन की बात कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डीएम की पहल हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार

[t4b-ticker]

Monday, September 28, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम के आमंत्रण पर आंदोलनकारियों संग, सौहार्द माहौल में बैठक

डीएम के आमंत्रण पर आंदोलनकारियों संग, सौहार्द माहौल में बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को स्वयं बैठक में आमंत्रित कर उनकी की समस्याएं एवं उनके सुझावों से हुए रूबरू।  जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों का अभिवादन किया। उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याओं का हरसंभव निस्तारण किया जाएगा। कहा कि आपके संघर्षों से हम यहां बैठे हैं, हम आंदोलनकारियों के योगदान के ऋणी है। जिलाधिकारी ने इत्मिनान से उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को ध्यान से सुना। जिलाधिकारी ने कहा कि आन्दोलनकारी की समस्याओं को निस्तारण हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा, जिन बन्दिुओं पर शासन स्तर से निर्णय होना है ऐसे प्रकरणों को शासन को संस्तुत किये जाएंगे। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक के समस्त प्रकरण की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश (प्रभारी अधिकारी) आंदोलनकारी को दिए। 2021 की कट ऑफ डेट से पूर्व जो भी चिन्हिकरण हेतु चयनित हो चुके थे उन सबका रिकार्ड तलब करते हुए एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
डीएम द्वारा आंदोलनकारियों की बैठक बुलाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि डीएम से हम सभी को बहुत आशाएं है कि वे हमारे मांगों को पूरा करगें तथा शासन स्तर पर होने वाली निस्तारण के लिए पहल करेंगे। जिस पर डीएम हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण, पेंशन, आदि अपनी समस्त समस्याओं के सम्बन्ध में डीएम से विस्तृत वार्ता की। उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भंण्डारी,  जगमोहन नेगी, सरोज पंवार, पुष्पलता सिलमाना, सरोज डिमरी, सुरेश कुमार, नवनीत गुंसाई, मनोज ध्यानी, सुरेन्द्र कुमार, उर्मिला शर्मा, ओमी उनियाल, निर्मला बिष्ट, देवेश्वरी रावत,जितेन्द्र अंथवाल, गीता नेगी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments