Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने किया 4वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता का उद्घाटन

डीएम ने किया 4वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता का उद्घाटन

देहरादून। दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में अपनी 4वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सविन बसंल ने किया। दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिगाभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों के लिए 35$ से 80$ आयु वर्ग के खिलाडियों के लिए है। प्रतियोगिता के आयोजन 35$, 40$ 45$ 50$, 55$, 60$, 65$, 70$, 75$ और 80$ सिंगल्स, डबल्स और मिकस्ड डबल्स हैं। प्रतियोगिता में कुल प्रविष्टियों की संख्या लगभग 450 है, जिसमें 350 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जो देहरादून में आयोजित किसी भी मास्टर्स प्रतियोगिता में सबसे अधिक है। स्थानीय खिलाडियों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें से कई उत्कृष्ट खिलाडियों ने भारत का कई बार प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें पंजाब से रामलखन, दिल्ली विक्रम भसीन एवं उत्तर प्रदेश से अभिन्न श्याम गुप्ता प्रमुख है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन तथा टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजकों पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों से भी मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। खेल विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए अलग-2 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस इवसर पर एस के पटेल, सचिव पराग सिंघल, राजीव वर्मा, एचपी शर्मा, मनीष गोयल, वीके मिश्रा, रतन लाल शर्मा, एमएस भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments