Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारतः मुख्यमंत्री

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारतः मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए डॉ. अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने वाला संविधान देश को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से हमारा देश सशक्त बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए दलितों व कमजोर वर्गों के लोगों को आगे बढ़ाने में प्रभावी पहल की और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, सिद्धांत और विचार आज भी हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments