Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉ. कण्णन सी.एस. वारियर ‘एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड’ से सम्मानित

डॉ. कण्णन सी.एस. वारियर ‘एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड’ से सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड की धरती से एक और गौरव की खबर आई है। भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), देहरादून के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. कण्णन सी. एस. वारियर को विश्व प्रसिद्ध प्रकाशन संस्था स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रतिष्ठित “विशिष्ट संपादक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2026” (एडिटर ऑफ डिस्टिंक्शन अवार्ड 2026) से सम्मानित किया गया है।
डॉ. वारियर वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर केरल वन अनुसंधान संस्थान (केएफआरआई), पीची, त्रिशूर के निदेशक हैं। स्प्रिंगर नेचर विश्व के सबसे बड़े वैज्ञानिक प्रकाशकों में से एक है। यह पुरस्कार जर्नल की गुणवत्ता और वैज्ञानिक मानकों को ऊंचा उठाने में संपादक के असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।
उल्लेखनीय उपलब्धिरू डॉ. वारियर “एग्रोफॉरेस्ट्री सिस्टम्स” जर्नल के एसोसिएट एडिटर हैं, जो विश्व के शीर्ष 10 वानिकी अनुसंधान जर्नलों में शामिल है। इस जर्नल में 32 देशों के 66 संपादक हैं, जिनमें केवल 5 भारतीय हैं। राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित डॉ. वारियर पहले ही दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। डॉ. वारियर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संगीत की दुनिया में भी सक्रिय हैं। उन्होंने केरल वन विभाग के आधिकारिक थीम गीत “काडरिवु” (2020) का संगीत तैयार किया, जिसे स्वर्गीय पी. जयचंद्रन ने गाया था। इसके अलावा केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय का संगीत भी उन्होंने ही दिया है। अब तक वे 160 से अधिक गीतों के संगीत निर्देशक बन चुके हैं। डॉ. वारियर ने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह 2022 के हिस्से के रूप में, संयुक्त राष्ट्र के लिए एक जागरूकता संगीत कार्यक्रम (लकड़ी से संगीत) भी प्रस्तुत किया है। डॉ. कण्णन सी. एस. वारियर ने बी.एससी. और एम.एससी. (वानिकी) दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया और लगातार पाँच वर्षों तक केरल कृषि विश्वविद्यालय के “कलाप्रतिभा पुरस्कार” से सम्मानित हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments