Latest news
तूफान से घरों की छतें उड़ी, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पेड व विद्युत पोल गिर मसूरी प्रेस क्लब ने आयोजित किया मसूरी संवाद कार्यक्रम प्रदेश में बह रही है विकास की गंगाः महाराज पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाएं अहम योगदानः नितिन नबीन देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्... सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की मुख्य सचिव ने ली बैठक एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का देहरादून पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

[t4b-ticker]

Friday, May 29, 2026
Homeउत्तराखण्डतूफान से घरों की छतें उड़ी, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पेड व विद्युत...

तूफान से घरों की छतें उड़ी, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पेड व विद्युत पोल गिर

मसूरी। पर्यटन नगरी में बीती मध्यरात्रि के बाद आये तूफान से भारी क्षति हुई है। दर्जनों मकानों की छतें उड़ गयी, कई पेड़ सडकों व मकानों पर गिर गये, उडी छतों से विद्युत पोल टूट गये, यहां तक कि कई दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर भी पत्थर व पेड गिरने से क्षतिग्रस्त हो गय। गनीमत यह रही कि जानमाल की हानि नहीं हुई वहीं बिजली गुल होने से लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा न हीं पानी मिल पाया। ऐसा भयावह दृश्य था कि लोग रात को सो भी नहीं पाये।
पर्यटन नगरी में रात्रि को भारी बारिश व ओलावृष्टि के बाद मध्यरात्रि से सुबह तक आये भयावह तूफान से लोगों के घरों की छतें, तिनके की तरह उड़ गयी, घरों में लोग बिना छत के सहमें बैठे रहे, कई पेड़ गिरे कई वाहनों व स्कूटियां पेड़ो व पत्थरों के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गयी, पेडों की टूटी टहरियां मालरोड पर जहां तहां पड़ी थी, विद्युत पोल व तारें टूटी पड़ी थी। ऐसा दृश्य मसूरी के हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसा तूफान पहले कभी नहीं आया जो इतने लंबे समय तक लगातार आता रहा। गनीमत यह रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मालरोड, हुसैनगज, कैमलबैक रोड, कंपनी बाग, हाथी पांव मसूरी देहरादून मार्ग व इससे लगे क्षेत्र हर जगह तूफान के कारण मची तबाई का मंजर देखने को मिला। प्रातः पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व पालिका अधिशासी अधिकारी ने क्षेत्रीय सभासदों के साथ तूफान से हुए नुकसान का क्षेत्र में जाकर जायजा लिया व जिनका नुकसान हुआ उन्हें ढाढस बंधाया, कई लोगों के मकान की छते उडने से परिवार बिना छत के सहमा बैठा था, ऐसा मंजर देख हर कोई सिहर रहा था। रोड पर पेड़ व बोर्ड सहित मकानों की छतें बिखरी थी, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। निरीक्षण के बाद पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने विद्युत विभाग, वन विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे त्वरित कार्रवाई कर मार्ग से टिनों को हटाकर यातायात सुचारू करें, क्षतिग्रस्त छतों व अन्य व्यवस्थाओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्ति करें, वहीं विभागों को स्थिति पर नजर रखने के भी निर्देश दिए ताकि नागरिकों को शीघ रात पहुंचाई जा सके। तूफान के कारण पेड़ो व विद्युत खंबो के टूटने से पूरी मसूरी अधेंरे में डूब गयी व दोहपर तक लाइट आयी व कई जगह में शाम तक ही लाइट आ पायी, वहीं विद्युत न होने से पानी की सप्लाई भी बाधित हुई व लोगों को सुबह पानी नहीं मिल पाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments