Latest news
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में 8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री सीसीटीएनएस प्रगति में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करेंः डीएम मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी जीपीएस/जीआईएस मैपिंग दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए उठाएं समुचित कदम सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल सीएम के जन्मदिन पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

[t4b-ticker]

Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तराखण्डदिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

देहरादून। समाज कल्याण विभाग एवं भारत सरकार के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान के निर्देशों के क्रम में 21 से 26 सितंबर तक जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर कुल 11 शिविर लगाए जाएंगे।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों में दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों का चिन्हीकरण कर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी। चिन्हित पात्र लाभार्थियों को 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को विकासखंड परिसर सहसपुर एवं विकासखंड परिसर कालसी, 22 सितंबर को नगर पंचायत सेलाकुई, विकासखंड परिसर विकासनगर तथा पंचायत भवन रामनगर डांडा थानों, 23 सितंबर को विकासखंड परिसर डोईवाला एवं पंचायत भवन सभावाला, 24 सितंबर को विकासखंड परिसर रायपुर एवं आंगनबाड़ी केंद्र नवादा चैक बद्रीपुर, तथा 26 सितंबर को रेसकोर्स वेलफेयर सोसायटी, 120 रेसकोर्स एवं गंगा फार्म, बालावाला में शिविर आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी ने शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। दिव्यांगजनों के लिए शिविर में यूडीआईडी एवं आधार कार्ड की छायाप्रति तथा मासिक आय प्रमाण-पत्र लाना आवश्यक होगा। वहीं, बुजुर्गों को आधार कार्ड की छायाप्रति एवं संबंधित ग्राम प्रधानध्पार्षद द्वारा निर्गत मासिक आय प्रमाण-पत्र (15,000 तक) प्रस्तुत करना होगा। जिला प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क सहायक उपकरणों के लिए अपना चिन्हीकरण कराने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments