Latest news
केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अधिकारी पूरी गंभीरता से करें कार्यः सांसद बलूनी डीजी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश दिए श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिय... अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त डीजीपी की हाईलेवल समीक्षाः अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान

[t4b-ticker]

Saturday, May 16, 2026
Homeउत्तराखण्डदुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश...

दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन से अचानक उपनल मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को अचानक अपने बीच देखकर अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली, कार्यालय संचालन एवं प्रबंधन व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, ईंधन संरक्षण के दृष्टिगत उपनल मुख्यालय के 50 प्रतिशत कार्य “वर्क फ्रॉम होम” प्रणाली के अंतर्गत संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को अधिकतम कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने से न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने उपनल मुख्यालय में डाक एवं अन्य कार्यों के लिए उपयोग में लाए जा रहे दुपहिया इलेक्ट्रिक वाहन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन की बचत वर्तमान समय की आवश्यकता है और इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
इस दौरान पर उपनल के निदेशक मेजर जनरल शम्मी सभरवाल (सेनि), प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) तथा उपमहाप्रबंधक मेजर हिमांशु रौतेला (सेनि) उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments