Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डदून मेडिकल कॉलेज बनेगा एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी

दून मेडिकल कॉलेज बनेगा एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी के रूप में तैयार किया जाएगा। व्यवस्थाएं सुचारू कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व कालेज प्रशासन की संयुक्त बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। लाभार्थियों को कतारों से मुक्ति दिलाने हेतु अस्पताल में एबीडीएम का पृथक काउंटर लगाने तथा परिसर में जागरूकता गतिविधियां पर जोर दिया गया।
मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक डा रविंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देशों के अनुरूप दून मेडिकल कॉलेज को एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी के रूप में प्रस्तुत किया जाना है। यहां मरीज क्यूओर कोड के जरिए स्कैन एंड शेयर व स्कैन एंड पे के जरिए पंजीकरण व भुगतान करेंगे, कार्मिकों के एचपीआर को अनिवार्य किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में क्यूआर कोड से पंजीकरण कराने हेतु पृथक से कांउटर बनाया जाएगा। परिसर में एबीडीएम की सुविधाओं के बारे में व्यापक आईईसी के जरिए प्रचार प्रसार की गतिविधियां की जाएंगी।
क्यू ओर कोड के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं का आसानी व बेहतर ढंग से उपयोग किया जा सकता है। यदि डिजिटल उपयोग में कहीं आ रही हैं तो उन्हें दूर करने हेतु एबीडीएम की ओर से अस्पताल कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि दून को मॉडल फैसिलिटी बनाने हेतु जो भी जरूरी प्रयास होंगे उन्हें प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जाएगा। दून मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन करने वाले प्रत्येक डाक्टर व नर्सेज की एचपीआर अनिवार्य रूप से बनाई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि फार्मेसी व प्रयोगशालाओं का भी एबीडीएम में पंजीकरण कराया जाएगा, उन्हें आभा के जरिए मरीजों का पंजीकरण करना होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में दून प्रशासन के एएमएस डा एनएस बिष्ट, विनोद नैनवाल, दिनेश रावत, नितेश यादव, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से रमेश नेगी, संतोष बिष्ट, नवीन शुक्ला, नवीन चमोली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments