Latest news
सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल सीएम के जन्मदिन पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारम्भ करेंगे मंत्री धन सिंह रावत राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिलाः सीएम केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून ने राजभाषा हिंदी कार्यशाला आयोजित की दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

[t4b-ticker]

Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

देहरादून। योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। जनपद देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को पुलिस लाइन, रेसकोर्स देहरादून में ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर सौरभ थपलियाल, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, आयुष सचिव रंजना राजगुरु, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे तथा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सहित करीब 770 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर योग’ का शुभारंभ पुलिस मैदान, रेसकोर्स से होगा। यह दौड़ त्यागी रोड होते हुए पुनः पुलिस मैदान में आकर संपन्न होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों लाखामंडल और हनोल में भी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ने योग दिवस को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर देते हुए पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग सहित सभी संबंधित विभोगों से आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा। साथ ही नागरिकों से भी ‘रन फॉर योग’ एवं योगाभ्यास कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments