Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदैनिक श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को वेतन भुगतान...

दैनिक श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को वेतन भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपा

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में दैनिक श्रमिक कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान श्रमिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से विभागीय मंत्री को अवगत कराया।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जनपद टिहरी के अंतर्गत राजकीय उद्यान मगरा में वे पिछले 6 से 7 वर्षों से लगातार कार्यरत हैं, उन्हें विगत 7 से 8 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित वेतन शीघ्र दिलाने की मांग की। इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने विशेष अभियान के तहत दैनिक श्रमिकों को तीन माह का माली प्रशिक्षण रानीखेत चौपटिया में उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और लंबित वेतन का भुगतान जल्द सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर दैनिक श्रमिक अरविंद, नरेश चंद्र, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments