Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डधामी सरकार में धरातल पर विकास, कांग्रेस धरातल से ही कटीः दिनेश...

धामी सरकार में धरातल पर विकास, कांग्रेस धरातल से ही कटीः दिनेश अग्रवाल

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने 2027 के चुनावों में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हैट्रिक लगाने का दावा किया है। क्योंकि भाजपा की डबल इंजन सरकार धरातल पर विकास कर रही है और उसी धरातल से कांग्रेस पूरी तरह कटी हुई है। कांग्रेस में स्वयंघोषित पंचमुखी और एकमुखी रुद्राक्षी नेता एक दूसरे को जिस तरह निपटाने में लगे हैं, वो 2017 और 2022 के नतीजों को दोहराने का संकेत है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, भाजपा और कांग्रेस की राजनैतिक कार्यशैली एवं विचारों के प्रति प्रतिबद्धता में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में लगातार धरातल पर विकास के कार्यों को स्थापित कर रही हैं। पीएम मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश दिन दूनी रात चौगुनी गति से तरक्की कर रहा है। इससे अलग स्वयं भाजपा संगठन निरंतर अपने कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर में मौजूदगी का एहसास कराता रहता है। पार्टी के लाखों सक्रिय एवं साधारण कार्यकर्ता, आम लोगों की दिनचर्या और सुख-दुख में निरंतर भागीदारी करते हैं। यही वजह है कि भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी बनकर आज देवभूमि में भी अजेय बनी हुई है।
वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि 2014 के बाद से लगातार हार के बाद भी उनका प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व सबक सिखने के मूड में नहीं है। उनको लगता है चार लोग मीडिया में बयानबाजी करेंगे और जनता उनके साथ खड़ी हो जाएगी। कांग्रेस नेता बड़ी मुश्किल से एक कार्यक्रम कर पाते हैं और खुशफहमी पाल कर घर बैठ जाते हैं। जबकि भाजपा एक के बाद एक सांगठनिक एवं जनसहभागिता के कार्यक्रम से निरंतर आगे बढ़ते हुए स्वयं को मजबूत करती जाती है।
उन्होंने कटाक्ष किया कि गुटबाजी और एक दूसरे को नीचा दिखाना कांग्रेस की लड़ाई बेहद शर्मनाक है। ऐसी राजनीतिक पार्टी जो स्वयं को राज्य के विकास की कमान सौंपने की दावेदारी करती हो, उसके गिने चुने बड़े नेता खुलकर एक दूसरे कर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। प्रदेश की जनता यह सब अच्छी तरह देख रही है और यही देखकर 2017 और 2022 में जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया था। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहरों से लेकर गांव तक विकास के नए-नए आयाम खड़े कर रहे हैं। सरकार और संगठन जन सहभागिता के साथ धरातल पर विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी के लोग जमीन से पूरी तरह कटे हुए हैं और नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments