Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधनकली दवाइयां बेचने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

नकली दवाइयां बेचने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

देहरादून। विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाईयों की हूबहू नकल कर उन्हे बाजार में बेचने वाले गैंग के एक और सदस्य को एसटीएफ द्वारा जिरकपुर पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की इस कार्यवाही में अब तक इस गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार किये जा चुके है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते 1 जून को प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल एंव क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण की गम्भीरता देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा इस मुकदमें की जांच एसटीएफ को स्थान्तरित की गयी।
एसटीएफ द्वारा इस मुकदमें में पूर्व में 4 आरोपियों संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला व देवी दयाल गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया कि इस मुकदमें में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नवीन बंसल द्वारा पूछताछ में बताया था कि मैं ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाईयों को तैयार कर उनको बाजार में विक्रय करने के लिए पंचकुला हरियाणा में स्थित नोबल फार्मेसी/लाईफ साईस मालिक पंकज शर्मा नाम के मेडिकल स्टोर पर भेजता हूँ, जिसके उपरान्त एसटीएफ टीम द्वारा पंकज शर्मा की तलाश शुरू कर दी गयी। कड़ी मशक्कत के बाद एसटीएफ द्वारा पंचकुला हरियाणा में स्थित नोबल फार्मेसी/लाईफ साईस के मालिक पंकज शर्मा पुत्र स्व. अशोक शर्मा निवासी पंचकुला हरियाणा हाल निवासी न्यू जनरेशन अपार्टमेंट थाना ढाकोली जिरकपुर पंजाब को बीती रात जिरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि मैं ब्रांडेड दवाई कम्पनियों की नकली दवाई राजस्थान के रहने वाले नवीन बंसल व अन्य व्यक्तियों से खरीदता था। उन दवाईयों को मैं नोयडा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों में मार्किट में बेच देता हूँ और नकली दवाईयों को मैं अपने पंचकुला स्थित मेडिकल स्टोरों पर भी विक्रय करता हूँ। मैं अपनी नोबल फार्मेसी के नाम पर रजिस्टर्ड एम्बूलेंस में नकली दवाईयां भरकर नोयडा, भिवाडी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर इसलिए भेजता था कि रास्ते में पुलिस या ड्रग्स विभाग को कोई शक न हो और दवाईयां पकड में न आये। इन नकली दवाईयों को विक्रय करने पर मुझे किसी को कोई टैक्स भी नहीं देना पडता था और भारी मुनाफा होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments