Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डनगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में नया विवाद, कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल

नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में नया विवाद, कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल

रुद्रप्रयाग। नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर क्षेत्र में नई बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो में एक निहंग सिख ने कथित रूप से गढ़वाली समाज के लिए आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नगरासू गुरुद्वारा विवाद के दौरान कई दिनों तक चले घटनाक्रम के बाद संबंधित निहंग सिख नीचे उतरे। इसी दौरान उनके द्वारा कथित तौर पर गढ़वाली समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसे उत्तराखंड और गढ़वाली समाज के सम्मान से जोड़ते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तराखंड हमेशा से शांति, भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान की भूमि रही है। ऐसे में किसी भी समाज, क्षेत्र या समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। लोगों का मानना है कि यदि वायरल वीडियो की सत्यता सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर वीडियो की जांच करने तथा तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि मामले ने एक बार फिर नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। स्थानीय नागरिकों ने लोगों से संयम बनाए रखने, अफवाहों से बचने और प्रशासनिक जांच पूरी होने तक शांति बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments