Latest news
नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की राष्ट्रपति का दून दौराः ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं... दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारंभ नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डनरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत...

नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर

नरेंद्रनगर। नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है। इसके साथ ही भाजपा को बोर्ड में भी मजबूत जनसमर्थन मिला है। सात सभासद पदों में से भाजपा के चार प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस को तीन सीटों पर सफलता मिली। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार चुनाव परिणामों को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और संगठन की सक्रियता पर जनता की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है। मतदाताओं ने भाजपा को अध्यक्ष पद के साथ-साथ बोर्ड में भी सबसे बड़ा दल बनाकर विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने इसे नरेंद्रनगर में विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत बताया है। वहीं कांग्रेस को तीन सीटों पर सफलता मिलने से बोर्ड में विपक्ष की भी प्रभावी मौजूदगी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments