Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनवीन ई-पास मशीन के माध्यम से कराया जाएगा खाद्यान्न का वितरण

नवीन ई-पास मशीन के माध्यम से कराया जाएगा खाद्यान्न का वितरण

देहरादून। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत वर्तमान में प्रचलित प्राथमिक परिवार (पीएचएच) के लाभार्थियों को प्रतिमाह प्रति यूनिट 02 कि०ग्रा० गेहूँ एवं 03 कि०ग्रा० चावल और अन्त्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को प्रतिकार्ड/प्रतिमाह 13.300 गेहूँ एवं 21.700 कि०ग्रा० चावल निःशुल्क वितरित कराया जा रहा है। माह मई, 2025 में जनपद देहरादून के समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा नवीन ई-पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्राथमिक परिवारों एवं अन्त्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को प्रतिकार्ड 01 कि०ग्रा० रागी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका समायोजन चावल से किया जाएगा। समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्यान्न का उठान कराकर नवीन ई पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments