Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Saturday, November 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों को समय पूर्ण करेंः मंत्री जोशी

निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों को समय पूर्ण करेंः मंत्री जोशी

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में जल संस्थान पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं, पेयजल लाइनों, सड़क मार्गों, पैदल मार्गों, पुलिया आदि के निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के क्षेत्र पंचायतों, ग्रामों व वार्डों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लम्बित कार्यों के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया तथा लम्बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की।
बैठक में मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त निर्माण व सुदृढ़ीकरण के जो कार्य अभी तक लम्बित पड़े हैं उनके निर्माण व सुदृढ़ीकरण में तेजी लाते हुए कार्यों को ससमय पूर्ण कर लिया जाय ताकि स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देंश दिये कि लम्बित पडे़ कार्यों के सम्बन्ध में सम्ब्न्धित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समन्वय अवश्य स्थापित किया जाय ताकि कार्यों को पूर्ण करने में सुविधा रहे। मंत्री ने कुछ योजनाओं को प्राथमिकता से लेने के निर्देंश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिनमें मसूरी पेयजल योजना जो यमुना नदी में सिल्ट आने के कारण प्रभावित हुई है के सम्बन्ध में मंत्री ने अपर सचिव पेयजल को निर्देश दिये कि सम्बधित योजना के दुरुस्त संचालन के लिए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
वहीं पथरियापीठ नीलकंठ विहार सीवर योजना के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा सम्बन्घित अधिकारियों से जानकारी लिए जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस योजना की स्वीकृति के सम्बन्ध में प्रक्रिया गतिमान है तथा स्वीकृति एक माह के भीतर हो जायेगी। वहीं चन्द्रोटी की आन्तिरक सड़कों व अनारवाला-मालसी मार्ग के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा जानकारी मांगें जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के टेण्डर हो चुकें हैं। शीघ्र ही शिलान्यास की कार्यवाही की जायेगी। बैठक के अन्त में मंत्री ने सम्ब्न्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मसूरी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित वार्डों में क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाय। उन्होंनें सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में समय के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाय। बैठक में अपर सचिव पेयजल अपूर्वा, जल संस्थान से मुख्य महाप्रबन्धक डीके सिंह, जल निगम से अधीक्षण अभियन्ता मिसा सिन्हा, लोक निर्माण विभाग से राजेश कुमार तथा मसूरी विधान सभा क्षेत्र से संबंधित जनप्रतिनिधिगण व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments