Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डनेस्घ्ले इंडिया ने बाढ़ग्रस्त उत्तरकाशी में आपदा राहत सहायता प्रदान की, सीएम...

नेस्घ्ले इंडिया ने बाढ़ग्रस्त उत्तरकाशी में आपदा राहत सहायता प्रदान की, सीएम को सौंपे 2000 राहत किट

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी क्षेत्र में आई बाढ़ के मद्देनज़र नेस्घ्ले इंडिया ने प्रभावित जनसंख्या की मदद के लिए आगे आकर 2,000 आवश्यक किराना किट उत्तराखंड सरकार को दान किए हैं। यह पहल उन परिवारों की कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से की गई है जो इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। इस पहल के बारे में नेस्घ्ले इंडिया की सस्टेनेबिलिटी और सामाजिक पहल प्रमुख, डॉ. तरुणा सक्सेना ने कहा,
“हम ह््रदय से प्रार्थना करते हैं कि उत्तरकाशी में स्थिति जल्द ही बेहतर हो। हम इस क्षेत्र के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और आशा करते हैं कि ये राहत किट उनके लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। हम इस कठिन समय में क्षेत्र का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” नेस्ले इंडिया के कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक, कुंवर हिम्मत सिंह ने प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता व्यक्त की। “हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा योगदान उत्तरकाशी के लोगों को आवश्यक खाद्य आपूर्ति प्रदान करने में मदद करेगा। हम राहत कार्यों में हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“ ये किराना किट, जिन्हें औपचारिक रूप से उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया, उन खाद्य पदार्थों से युक्त हैं जो लगभग चार सदस्यीय परिवार की 15 दिनों तक की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments