Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, डीएम ने यूआईएन पंजीकरण न करने...

नैनीताल में 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, डीएम ने यूआईएन पंजीकरण न करने पर की कार्रवाई

नैनीताल। जिले के 35 असलहा धारकों को नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल में पंजीकरण न करने वाले 35 लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जिससे असलहा धारकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल के नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 असलहा धारकों के लाइसेंस को जिलाधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर सभी शस्त्र लाइसेंसों का पंजीकरण एवं डिजिटल रिकॉर्ड रखना अनिवार्य किया गया है। इसकी जानकारी जिले के लाइसेंस धारकों को समय-समय पर सूचना देने के साथ पर्याप्त मौके भी उपलब्ध कराए गए थे। इसके बावजूद संबंधित शस्त्र लाइसेंस धारकों ने पोर्टल पर यूआईएन पंजीकरण और विवरण अपडेट नहीं किया।
डीएम ने स्पष्ट किया कि यह स्थिति शस्त्र अधिनियम और शासन द्वारा जारी निर्देशों का सीधा उल्लंघन है। नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि इससे जुड़ा एक महत्वपूर्ण कानूनी दायित्व भी है। अवैध शस्त्रों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई आवश्यक थी।
डीएम ने जिले के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों से अपील की है कि वे अपने लाइसेंस का समय से नवीनीकरण कराएं और राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर यूआईएन पंजीकरण समेत सभी विवरणों का अद्यतन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करे। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि किसी शस्त्र लाइसेंस का पोर्टल पर पंजीकरण नहीं पाया गया तो संबंधित लाइसेंस को बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के निरस्त किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments