Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपति-पत्नी सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए सोने के आभूषण बरामद

पति-पत्नी सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए सोने के आभूषण बरामद

नैनीताल। सोने के आभूषणों की लूट की घटनााओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटा गया माल बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को बसंती देवी पत्नी एचडी पाण्डे निवासी विला प्रियदर्शनी विहार गैर वैशाली विठौरिया न. एक ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया गया था कि कुछ अज्ञात संदिग्ध महिलाओ द्वारा उनकी सोने की चेन तथा अन्य दो व तीन महिलाओ के गले के मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। मामले के खुलासे के लिए आलाधिकारियों द्वारा एसओजी व पुलिस टीम का गठन किया गया।े पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन से 3 संदिग्ध महिलाओं व एक गाडी न. डीएल 01 जेडसी 9704 प्रकाश में आयी व मिलने वाले सभी सम्भावित स्थानों में तलाश व अन्य पूछताछ के माध्यम से आज दोपहर गुसाईपुर तिराहे के पास से 3 संदिग्ध लोगों को चुरायी गयी दो चेन व एक मंगलसूत्र सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम कैचीधाम धूमने आये थे जिसमे उनको ऑन लाईन पता चला कि ऊँचापुल बालकनाथ मंदिर पर भागवत हो रही है जिसमे हम सब बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल मुखानी पहुँचे जहाँ पर भीड भाड का फायदा उठाकर 2 चैन व 1 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गये। वर्तमान मे आरोपियों की एक सहयोगी भावना पत्नी चन्द्रकान्त निवासी कल्याणी पूर्वी दिल्ली उम्र 35 वर्ष फरार है ।जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। आरोपी मयूरी व सुशील कुमार आपस मे पति-पत्नी है इससे पूर्व भी दोनों हिमाचल प्रदेश के थाना कालाअम्ब जिला सिरमौर से वर्ष 2022 मे सोने के गहने लूटने के मामले मे जेल जा चुके है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments