Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपरिहवन मंत्री प्रदीप बत्रा से मिले सनातन महापरिषद संस्था के पदाधिकारी

परिहवन मंत्री प्रदीप बत्रा से मिले सनातन महापरिषद संस्था के पदाधिकारी

देहरादून। सनातन महापरिषद भारत के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से यातायात की बढ़ती समस्या को लेकर वार्ता की। संस्था के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष योगी महेंन्द्रनाथ ने बताया की संस्था सरकार के साथ हाथ मिलाकर राज्य में बढ़ती हुई यातायात की समस्या को कंट्रोल करने के लिये कार्य करना चाहती है। इसके लिए उन्होंने अपना बनाया हुआ प्लान परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से साझा किया! इस प्लान के तहत उत्तराखंड के ही बेरोजगार युवक युवतियों को संस्था द्वारा उन्हीं के ग्रह क्षेत्रों में रोजगार देकर भर्ती किया जायेगा,संस्था का यह प्लान पूरे उत्तराखंड में कार्य करेगा! जिससे भविष्य में चार धाम यात्रा तथा विशेष स्नान वाले पर्व पर उत्तराखंड में बढ़ने वाली वाहनों की समस्या से निपटा जा सकता हैँ! संस्था इस कार्य के लिये होने वाले खर्च का बजट भी कुछ शर्तो के साथ स्वयं वहन करने को तैयार हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने संस्था के इस प्लान के लिए ख़ुशी जाहिर की और भविष्य के इस कार्य के लिये विचार करके अपना सकारात्मक व्यवहार जताते हुए अपने अधिकारियो से सलाह लेकर पुनः चर्चा की बात कहीं! इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एम पांडे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेन्द्र राठी, सदस्य सोनल त्यागी और बृज बहादुर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments