Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डपरेड ग्राउंड में धू-धू कर जलेगा 121 फीट ऊंचा रावण

परेड ग्राउंड में धू-धू कर जलेगा 121 फीट ऊंचा रावण

देहरादून। देश भर में दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। क्योंकि दशहरा पर्व आने में महज दो से तीन दिन का ही वक्त बचा है, जिसके चलते तमाम जगहों पर लगाए जाने वाले दशहरे मेले को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद चल रही है। उत्तराखंड में भी तमाम जगहों पर दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में दशहरा मेले की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है।
दून के परेड ग्राउंड में इस साल 121 फीट लंबा रावण का पुतला लगा दिया गया है। साथ ही 70 और 60 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाया जा रहा है। देहरादून में हर साल बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा मेला का आयोजन किया जाता है। ऐसे में इस साल भी परेड ग्राउंड को भव्य रूप से दशहरा मेला के लिए तैयार किया जा रहा है।
मुख्य रूप से रावण कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाने के साथ ही रावण की लंका भी तैयार की जा रही है। दशहरा पर्व पर लंका दहन के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी तमाम इंतेजामत किया जा रहे हैं। हर साल दशहरा मेला के दौरान परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। कई बार अव्यवस्थाएं भी होती हैं, जिसके चलते लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं।
आतिशबाजी के लिए एक अलग ही जगह चिन्हित की जाती है, जिसके चारों तरफ बैरिकेड लगाया जाता है ताकि लोग वहां न पहुंच पाए। फिलहाल, परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगा दिया गया है और लंका का स्ट्रक्चर भी आधा तैयार कर लिया गया है। ऐसी 2 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन से एक दिन पहले यानी 1 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी।
परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगाए जाने के बाद से ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग ग्राउंड में पहुंचकर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। परेड ग्राउंड में विजय दशमी के दिन रावण पुतला दहन के दौरान हर साल मुख्यमंत्री भी शामिल होते रहे हैं। ऐसे में संभावना बताई जा रही है कि इस साल भी रावण पुतला दहन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दशहरा मेले में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments