Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित...

पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) को पर्यटन क्षेत्र में शामिल करते हुए धार्मिक पर्यटक स्थल घोषित किया है।
बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) की डोली यात्रा के 18 जुलाई 2026 को जनपद आगमन पर श्री बाबा बौखनाग देव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर यमुना गंगा के मध्य सिलक्यारा सुरंग के ठीक ऊपर बाबा बौखनाग की तपोभूमि बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की थी जिसका तुरंत संज्ञान लेकर श्री महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) को पर्यटन स्थल घोषित कर सचिव पर्यटन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज कहा कि श्री बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) में तीसरे साल सेम नाग राजा के तर्ज पर त्रिवार्षिक राजकीय मेले का आयोजन बड़े भव्यता और दिव्यता से मनाया जाता है। यह यमुना घाटी एवं गंगा घाटी का बहुत ही बड़ा आस्था का केन्द्र है जहाँ पर प्रत्येक दिन पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है, और पर्यटन की दृष्टि से यह स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए क्षेत्रवासियों की मांग पको देखते हुए इस पवित्र तपोस्थली को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments