Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डपांच आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

पांच आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड शासन में एक बार फिर से 5 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। बीते दिनों 12 से ज्यादा आईएएस अधिकारी और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। अब शासन ने आईएएस रणवीर सिंह चैहान, आईएएस नितिका खंडेलवाल, आईएएस गौरव कुमार, आईएएस विशाल मिश्रा की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है. इसके साथ-साथ अपूर्वा पांडे को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ अधिकारियों से जिम्मेदारी ली गई है।
2009 बैच के आईएस रणवीर सिंह चैहान के पास अभी तक सचिव गन्ना, चीनी, राज्य संपत्ति विभाग, परियोजना निदेशक नमामि गंगे, परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू और महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग की जिम्मेदारी थी। रणवीर सिंह से अब परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है।
2015 बैच की आईएएस नीतिका खंडेलवाल के पास अभी तक जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजा की जिम्मेदारी थी। उनकी जिम्मेदारी में बढ़ोत्तरी करते हुए उन्हें उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल का भार भी सौंपा गया है। 2017 बैच के आईएएस गौरव कुमार अपर सचिव शहरी विकास विभाग, निदेशक शहरी विकास निदेशालय और निदेशक आईटीडीए की जिम्मेदारी है। अब उन्हें अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, प्रबंध निदेशक हिल्ट्रॉन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। 2018 बैच के आईएएस विशाल मिश्रा के पास अभी प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी थी। अब उन्हें रणवीर सिंह से लिए गए परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी भी दे दी गई है। 2018 बैच की आईएएस अपूर्वा पांडे अभी अपर सचिव पेयजल और गृह की जिम्मेदारी देख रही हैं। उनकी जिम्मेदारी में स्वजल निदेशक का पद जोड़ दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments