Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तराखण्डपालिकाध्यक्ष को कालेज की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

पालिकाध्यक्ष को कालेज की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

मसूरी। एमपीजी कालेज छात्र संघ के पदाधिकारियों एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी से भेंट की व समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही ज्ञापन देकर महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान की मांग की।
एमपीजी कालेज छात्र संघ पदाधिकारियों एवं अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को दिए ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। वहीं एनईपी की पुस्तकों की कमी के कारण छात्रों की पढाई बाधित हो रही है। पुराने कोर्स बंद हो गये है, व कालेज की भूमि पर बाहरी लोगो ने कब्जा कर रखा है। ज्ञापन में मांग की गयी कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाय, पाठय पुस्तकों की कमी को दूर कर नई पुस्तके मंगवाई जाय व एमपीजी कालेज की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाया जाय। वहीं मांग की गयी कि कालेज प्रबंध समिति का गठन किया जाय व महाविद्यालय का प्रांतीयकरण किया जाय ताकि छात्रों का हित हो सके। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष अनुज पंवार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी, एबीवीपी कालेज इकाई अध्यक्ष विद्यांत थापली, छात्र नेता विकास रावत व मोहित आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने छात्रों को समस्याओं के समाधान का आश्वावन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments