Latest news
युद्ध स्तर पर संचालित हों राहत एवं बचाव कार्यः मुख्यमंत्री पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई अभद्र भाषा का प्रयोग करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिय... मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से प्रदेश के हजारों लोगों को राहत

[t4b-ticker]

Saturday, October 31, 2026
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी के जन्मदिन पर बीकेटीसी अधीनस्थ सभी मंदिरों में हुई विशेष...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीकेटीसी अधीनस्थ सभी मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

बदरीनाथ/केदारनाथ। बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम सहित बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सभी अधीनस्थ मंदिरों में देश के यशस्वी एवं उर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर बुधवार प्रातः को विशेष पूजायें संपन्न हुई। हवन किया गया तथा मंदिर परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पहले बीते कल 16 सितंबर मंगलवार को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर धामों में प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की गयी तथा स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण की मुहिम शुरू हुई हालांकि कोई औपचारिक आयोजन नहीं हुआ।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आपदा राहत सहित सभी विकास के कार्यक्रमों की समीक्षा तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर दिव्यागों की सहायता सहित बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हो रहे है
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आज सृष्टिनिर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती है तथा आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री राष्ट्र-निर्माण एवं विकास के लिए समर्पित है।यह गौरव का विषय है कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उन्नति के पथ पर अग्रसर है उनके कुशल नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है उत्तराखंड चारधाम से उनका विशेष लगाव रहा है। प्रदेश सरकार एवं बीकेटीसी की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा हवन कार्यक्रम आयोजित हुआ।साथ ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत धामों में पर्यावरण संरक्षण हेतु पालीथीन हटाओ मुहिम चलेगी तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments