Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपुण्यतिथि पर लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

पुण्यतिथि पर लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

देहरादून। कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम के प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री अपनी सादगी, कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव याद किये जाते रहेंगे। उन्होंने देश में हरित क्रांति के लिए नारा दिया था जय जवान, जय किसान परन्तु आज सत्ता में बैठे लोग जय धनवान का नारा दे रहे हैं। कांग्रेसजनों ने लाल बहादुर शास्त्री के बलिदान का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा उनका दिया हुआ ’जय जवान जय किसान’ के नारे लगाये। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रेम बहुखंडी, मधुसूदन सुन्द्रियाल, नरेशानन्द नौटियाल, अमेन्द्र बिष्ट, यशपाल चौहान, दिनेश गौड़, शीशपाल बिष्ट, प्रदीप जोशी, मोहन खत्री, सावित्री थापा, दीप बोहरा, जगदीश धीमान, सोनिया आनन्द, आनन्द सिंह महरा, विनोद कुमार, विशाल मौर्य, मंजू चौहान आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments