Latest news
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिय... मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से प्रदेश के हजारों लोगों को राहत उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद

[t4b-ticker]

Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखण्डपुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन

पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन

देहरादून। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में शोक व्याप्त हो गया। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
राजेश जुवांठा ने वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की। अपने कार्यकाल के दौरान वे ईमानदार, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते थे। आम जनता के साथ उनकी सहज उपलब्धता और व्यवहार की क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष सराहना की जाती रही। वे उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे।
पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवाठा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में शोक व्याप्त हो गया।
बर्फिया लाल जुवांठा ने पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और एक कर्मठ व जनहितैषी नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। राजेश जुवांठा की माता शांति जुवांठा नगर पालिका विकासनगर से दो बार पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजेश जुवांठा अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं। उनके निधन पर पुरोला व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गईं। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारीलाल शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, प्यारेलाल हिमानी, राजपाल पंवार, बलदेव रावत, रामचंद्र पंवार, उपेंद्र असवाल, कवीन्द्र असवाल, गोविंद राम, मनमोहन चौहान आदि ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि राजेश जुवांठा का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। राजेश जुवांठा ने वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की। अपने कार्यकाल के दौरान वे ईमानदार, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते थे। आम जनता के साथ उनकी सहज उपलब्धता और व्यवहार की क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष सराहना की जाती रही। वे उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments