Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस उपाधीक्षक ने किया पोखरी थाने का औचक निरीक्षण

पुलिस उपाधीक्षक ने किया पोखरी थाने का औचक निरीक्षण

पोखरी। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा ने थाना पोखरी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, मालखाना, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, सीसीटीवी प्रणाली तथा साफ-सफाई की विस्तृत जांच की।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के शीघ्र निस्तारण, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने अभिलेखों को अद्यतन रखने, मालखाने के सुव्यवस्थित रख-रखाव, और ड्यूटी के दौरान अनुशासन व सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और अपराध की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत, एएसआई देवेन्द्र सिंह, भरत सिंह टोलियां, विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments