Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में सीएम पुष्कर सिंह धामी

पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में सीएम पुष्कर सिंह धामी

हल्‍द्वानी। काठगोदाम में सीआरपीएफ द्वारा आयोजित पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन में मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। पूर्व अर्द्ध सैनिकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सैन्य कल्याण के लिए समर्पित रहने और सरकार की सैनिकों व परिजनों के प्रति बेहतर नीतियों के लिए अर्द्ध सैनिकों ने किया सीएम धामी और प्रदेश सरकार का आभार जताया।
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले और राष्ट्र की हर पुकार पर प्राणों की बाजी लगाने वाले योद्धाओं को सलाम। कश्मीर से कन्याकुमारी तक आपने भारत के गौरव को बढ़ाया। आपने जो किया उसका मूल्य चुकाया नहीं जा सकता। जवान की जवानी के बदले में मैं क्या दे सकता हूं। मेरे पिता सेना से रिटायर होने के बाद भी किसी न किसी काम में लगे रहते थे। मेरे कहने पर भी वह आराम नहीं करते। पीएम मोदी जब से पीएम बने। देश में नया कल्चर आ गया। काम करने का कल्चर। यह सियासी कार्यक्रम नहीं लेकिन सियासत से ही नीतियां बनती है। बिहार चुनाव उदाहरण है कि लोग अब झूठी बातों और नारों को नहीं मानते। यही कारण है कि जिस भी राज्य में चुनाव होते हैं। परिणाम बाद वहां डबल इंजन की सरकार बन रही है।
आज छोटे छोटे रक्षा उपकरणों को लेकर हम दूसरे देशों पर निर्भर नहीं है। मोदी के नेतृत्व में आज हम रक्षा उत्पादों दुनिया को मुहैया करवा रहे हैं। राज्य उत्पाद निर्यात 30 हजार करोड़ से 50 हजार करोड़ पहुंचेगा। आज पहाड़ों में जिहाद पसंद लोग घुस रहे हैं। डेमोग्राफी बदलने की साजिश। मेरा और देवभूमि का संकल्प संस्कृति को खराब नहीं होने देंगे। ये लोग जहां खाली जमीन देखते हैं वहां कब्जा कर लेते हैं। दस हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन इनसे मुक्त करा चुके है। लव जिहाद, थूक जिहाद को भी रोकेंगे। नीली, हरी और पीली चादर वाली 500 से ज्यादा मजार हटा चुके हैं। उत्तराखंड का हूं कहने पर भारत के अन्य राज्यों के लोग मानते हैं कि यह सच्चा और साफ होगा। यह भाव बना रहे। यह काम भी मेरी सरकार का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments