Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह

प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह

देहरादून। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों व विकासखंडों में आगामी 29 जून से सहकारिता सप्ताह-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। श्सहकार से समृद्धि, देवभूमि की प्रगतिश् थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सहकारिता के प्रति जागरूक किया जायेगा।
सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डॉ रावत ने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह-2026 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। डॉ रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का सफल एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पैक्स, जिला सहकारी बैंकों एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
डॉ. रावत ने कहा कि सहकारिता सप्ताह के दौरान पृथक-पृथक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सहकारी चैपाल, जागरूकता शिविर, कृषि, उद्यान, डेयरी एवं मत्स्य पालन से जुड़े कार्यशालाओं के साथ महिला एवं युवा सहकारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सहकारी संस्थाओं के डिजिटलीकरण, ई-पैक्स, सामाजिक सहभागिता तथा हरित एवं सतत कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों व विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सहकारी संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। बैठक में संयुक्त निबंधक एम.पी. त्रिपाठी, रमेन्द्री मंद्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के एआर व जीएम ने बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments