Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डप्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट

प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में प्लान इंडिया/रेकिट के प्रोग्राम मैनेजर सैयद अली नकवी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को ‘‘डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया इंपैक्ट स्टडी रिपोर्ट-2025’’ सौंपी।
इस अवसर पर श्री नकवी ने बताया कि संस्था द्वारा रेकिट के सहयोग से डिटॉल स्कूल स्वच्छता शिक्षा के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता, नियमित हाथ धोने की आदत और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रही है। इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ विद्यालय वातावरण तथा बीमारियों की रोकथाम से जुड़े व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों में प्रारंभ से ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित की जाए तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि इस जागरूकता अभियान का विस्तार आंगनवाड़ी केन्द्रों तक भी किया जाए, ताकि छोटे बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं और अभिभावकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने प्रारंभिक चरण में पांच आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही राज्यपाल ने लोक भवन कॉलोनी में भी स्वच्छता जागरूकता से संबंधित एक विशेष सत्र आयोजित करने का सुझाव दिया, जिससे वहां निवास कर रहे लोगों और कर्मचारियों को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति प्रेरित किया जा सके। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments