Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डयूसीसी में देहरादून बना मिसाल, सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण...

यूसीसी में देहरादून बना मिसाल, सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण

देहरादून। राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के सफल क्रियान्वयन की दिशा में राजधानी देहरादून ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद के सभी विभागीय कर्मचारियों का यूसीसी पोर्टल पर शत-प्रतिशत नामांकन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी एवं प्रभावी कार्ययोजना के तहत यह लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया गया। विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।
जनपद देहरादून में ट्रेजरी डेटा के अनुसार कुल 26,049 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 7,263 कर्मचारियों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद संपन्न हुआ है। ऐसे सभी पात्र कर्मचारियों ने यूसीसी के अंतर्गत अपना नामांकन पूर्ण कर लिया है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों एवं प्रशासनिक प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप जनपद में सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्राउंड लेवल पर किए गए प्रयासों के माध्यम से अब तक यूसीसी पोर्टल के जरिए 60 हजार से अधिक विवाह पंजीकरण सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभागीय अधिकारी पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे यूसीसी के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति मिल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments