Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डबारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर...

बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर बाधित रहा यातायात

मसूरी। मसूरी में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया वहीं मसूरी घूमने आये पर्यटकों को होटलों में ही रहने पर मजबूर होना पड़ा। भारी बारिश के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा वहीं प्रदेश सरकार के बारिश को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गये वहीं जन जन की सरकार जन जन के द्वार योजना के तहत राधाकृष्ण मंदिर में लगने वाला बहु उददेशीय शिविर भी स्थगित करना पडा। बारिश के कारण गत रात्रि को एक बड़ा पेड महाराजा अग्रसेन चैक के समीप गिर गया जिससे यातायात बाधित हो गया सूचना पर वन विभाग, पुलिस व फायर सर्विस के लोगों ने पेड को काट कर यातायात सुचारू किया। इस दौरान रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी थी। यह तो गनीमत रही कि यह हादसा दिन में नही हुआ वरना यहां पर वाहन भी खडे होते है व पटरी भी लगायी जाती है। पेड के गिरने से एक वाहन व तीन स्कूटियां क्षतिग्रस्त होने से बच गयी वहीं पटरी वालों का सामान दब गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments