Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डबारिश से क्षतिग्रस्त पार्क की दीवार का मंत्री जोशी ने किया निरीक्षण,...

बारिश से क्षतिग्रस्त पार्क की दीवार का मंत्री जोशी ने किया निरीक्षण, पुनर्निर्माण के दिए निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जाखन क्षेत्र पहुंचकर बारिश एवं आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुई पार्क की दीवार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त दीवार का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित ठेकेदार से नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग के सहायक अभियंता (एई) एवं कनिष्ठ अभियंता (जेई) को निर्माण कार्यों के दौरान नियमित रूप से मौके पर उपस्थित रहकर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न हो सकें।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनता की सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर संजय नौटियाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments