Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबीआईएस ने फार्मास्युटिकल पैकेजिंग मानकों पर ‘मानक मंथन’ कार्यक्रम किया आयोजित

बीआईएस ने फार्मास्युटिकल पैकेजिंग मानकों पर ‘मानक मंथन’ कार्यक्रम किया आयोजित

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा यूकॉस्ट, देहरादून में बुधवार को “मानक मंथन” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आईएस 16011ः2012 (औषधीय पैकेजिंग हेतु एल्युमिनियम एवं एल्युमिनियम मिश्रधातु फॉइल कृ विनिर्देश) पर विभिन्न हितधारकों के साथ समीक्षा एवं विचार-विमर्श करना रहा।
कार्यक्रम में जीएम डीआईसी अंजली रावत नेगी, यूआईडब्लूए अध्यक्ष सुनील उनियाल, उपाध्यक्ष आईपीएस चौला, सचिव सुधीर जैन, एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बीआईएस के निदेशक सौरभ तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा किः “औषधीय उत्पादों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सीधे तौर पर पैकेजिंग मानकों से जुड़ी होती है। हमारा प्रयास है कि फार्मा इंडस्ट्री, परीक्षण प्रयोगशालाएं, तकनीकी विशेषज्ञ एवं नियामक संस्थाएं एक मंच पर आकर मानकों को अधिक व्यवहारिक, सुरक्षित एवं समसामयिक बनाएं।”
कार्यक्रम का विशेष तकनीकी सत्र बीआईएस के वैज्ञानिक सचिन चौधरी द्वारा संचालित किया गया, जिसमें उन्होंने आईएस 16011ः2012 के तकनीकी पहलुओं, विनिर्माण मानकों, परीक्षण विधियों एवं वैश्विक ट्रेंड्स पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य बिंदुः औषधीय पैकेजिंग सामग्री के बीआईएस मानकों का विश्लेषण फार्मा इंडस्ट्री की आवश्यकता अनुसार सुधार हेतु खुली चर्चा हितधारकों के फीडबैक एवं सुझावों का स्वागत तकनीकी सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने फार्मा पैकेजिंग की गुणवत्ता, सामग्री परीक्षण, और मानकों के पुनरीक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका बीआईएस के अधिकारीयो ने विस्तारपूर्वक एवं तकनीकी दृष्टिकोण से उत्तर दिया। यह संवादात्मक सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों, विशेषकर फार्मा पैकेजिंग कंपनियों, फार्मा प्रशिक्षण विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीआईएस ने इस अवसर पर औद्योगिक सहयोग और उपभोक्ता संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments