Latest news
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिय... मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से प्रदेश के हजारों लोगों को राहत उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद

[t4b-ticker]

Thursday, October 29, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का स्थलीय निरीक्षण...

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया

बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की प्रशासनिक ब्यवस्थाओं, कानून व्यवस्था,को सुदृढ़ करने, अतिक्रमण हटाने हेतु हाल ही में उत्तराखंड शासन की ओर से कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाये गये श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी, विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ मन्दिर एवं मन्दिर परिसर बाह्य सिंहद्वार परिसर, मंदिर मार्ग, दर्शन पंक्ति, अलकनंदा घाट, तप्तकुंड क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मन्दिर परिसर में कतिपय साधु भेषधारी तीर्थयात्रियों से दान-दक्षिणा ले रहे हैं तथा भिक्षा मांग रहे हैं। इससे मन्दिर समिति की छवि धूमिल हो रही है उन्होंने ऐसे कृत्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिये।
इस संबंध में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बीकेटीसी अधिकारियों कर्मचारियों की समिति का गठन किया गया है जो कि इस बावत कार्यवाई करेगी। इस कार्रवाई समिति में मन्दिर अधिकारी-राजेन्द्र सिंह चौहान,अध्यक्ष ,प्रधान सहायक-राजेन्द्र सेमवाल तथा मुख्य सहायक जगमोहन बर्त्वाल को क सदस्य नामित किया गया है। समिति समय-समय पर मन्दिर एवं मन्दिर परिसर का निरीक्षण कर ऐसे साधु-सन्त जो कि मन्दिर परिसर में अवैध रूप से भिक्षावृत्ति कर रहे है तथा मन्दिर परिसर में ध्यान के नाम पर अधिक समय तक बैठे रहते है, उन्हें मंदिर के दर्शन उपरान्त मन्दिर परिसर से बाहर करना सुनिश्चित करेगी। कार्यपालक मजिस्ट्रेट/मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मन्दिर एवं मन्दिर परिसर के बाह्य क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परिसर के बाहर प्रसाद की दुकानों के नाम पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे हटाया जाना आवश्यक है निरीक्षण के अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी,थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, अवर अभियंता गिरीश रावत सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्रवाई समिति में प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप को अध्यक्ष,सीजनल लिपिक-अजीत भण्डारी, दिनेश भट्ट, को सदस्य नामित किया गया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि भिक्षावृत्ति नियंत्रण तथा अतिक्रमण हटाने हेतु बनी कार्रवाई समितियां बदरीनाथ मन्दिर परिसर में भिक्षावृति नियंत्रण तथा मंदिर बाह्य क्षेत्र सहित मंदिर मार्ग से अतिक्रमण को हटाने संबंधित आख्या से कार्यपालक मजिस्ट्रेट/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को अवगत करायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments