Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबुधवार को सीएम ने आईटीबीपी के जवानों से मिलकर बढ़ाया हौसला

बुधवार को सीएम ने आईटीबीपी के जवानों से मिलकर बढ़ाया हौसला

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ में हैं। सीएम धामी ने बुधवार को मुनस्यारी का दौरा किया, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र मिलम में आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। सीएम धामी ने आईटीबीपी कैंप में जवानों को जलेबी परोसी और उनसे बातचीत भी की। सीएम धामी ने आईटीबीपी जवानों के साथ मिलकर ‘भारत माता की जय’ का नारा भी लगाया।
सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया, पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ सीमांत गांव मिलम में आईटीबीपी के वीर जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। दुर्गम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सेवा में समर्पित हमारे जवानों की प्रतिबद्धता और सीमांत क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्रेरणादायक है। इस दौरान जवानों के साथ बात कर राष्ट्र के प्रति उनके सेवा भाव और समर्पण को नमन किया।
उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमांत गांवों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और इन क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेज गति से जारी हैं।
सीएम धामी ने कहा कि, आप सभी जानते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री आदि कैलाश, गुंजी क्षेत्र, माना क्षेत्र, हर्षिल का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने इतने सारे सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया है। उन्होंने सिर्फ दौरा ही नहीं किया, बल्कि इन क्षेत्रों में कार्यरत हमारे सैन्यकर्मियों, आईटीबीपी समेत हमारे अर्धसैनिक बलों और सभी सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने का भी काम किया और इतना ही नहीं, आपने उनकी होली या दिवाली का जश्न भी देखा होगा। इस बार वे नौसेना के साथ थे। कभी वे सीमा क्षेत्र में होते हैं, कभी किसी और क्षेत्र में। उनका हर कार्य भारत के सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से होता है, और उन्होंने इस क्षेत्र के हमारे ग्रामीणों का भी मनोबल बढ़ाया है।
सीएम धामी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पिथौरागढ़ के सीमावर्ती कुछ गांव शामिल नहीं हो पाए हैं, जिनको शामिल करने के बाद भारत सरकार को पत्र लिखा जाएगा। वहीं पिथौरागढ़ का मल्ला जोहार क्षेत्र के अध्ययन, संरक्षण और विकास के लिए जो भी आगे कोई आयोग बनाने की आवश्यकता होगी, उसके गठन की कार्रवाई को भी आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान सीएम धामी ने जोहार क्लब मुनस्यारी में इनडोर स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की। ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। ग्राम बिल्जू में सामुदायिक मिलन केंद्र का निर्माण कार्य किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments